भैरो बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे अधेड़ का क्षत-विक्षत शव हुआ बरामद, शव की हुई पहचान

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली के पुलिस चौकी अजुहा सकरा बाबा मंदिर स्थित प्रयागराज कानपुर को जाने वाली रेलवे ट्रैक के बगल में अधेड़ युवक का क्षतविक्षत शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भोर मे मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही घटना स्थल पर पहुँच शव की पहचान कराने के लिए लोगों से पूछताछ किया। अथक प्रयास के बाद सैनी कोतवाली पहुँचे मृतक के भाई मोहन लाल ने अपने भाई के रूप मे पहचान की। मोहन लाल ने बताया कि सोनू पाल उम्र 35 वर्ष पुत्र छिटानी पाल ग्राम बरारपुर थाना किशुनपुर जिला फतेहपुर का दिमागी संतुलन खराब रहता था। वह घर से बिना बताये निकला था। रिस्तेदारी में काफी खोजबीन किया। लेकिन सोनू पाल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

—————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट