पाकिस्तान को अमेरिका और उसके यूरोप के सहयोगियों ने वैश्विक आतंकवादी वित्त पोषण निगरानी सूची में रखने का प्रस्ताव पेश किया है । इस्लामाबाद में पाकिस्तान के कार्यकारी वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने कुछ सप्ताह पहले पाकिस्तान को वित्तीय कार्य दल की अंतर्राष्ट्रीय धनशोधन और आतंकियों को वित्त पोषण करने वालों की सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया । फ्रांस और जर्मनी ने भी बाद में इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया । पेरिस में रविवार से होने वाली एफ.ए.टी.एफ. की बैठक में इसे मंजूरी दी जा सकती है ।
Related Articles
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी कार्यवाही
February 26, 2019
0
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की आतंकी हरकत से तीन नागरिक घायल
February 19, 2018
0
फलस्तीन के पाकिस्तान में राजदूत आतंकवादी सरगना हाफिज सईद की रैली में हुए शामिल
December 30, 2017
0