मशहूर साहित्यकार श्री मुजफ्फर हुसैन का हुआ इन्तकाल

कल देश के मशहूर साहित्यकार श्री मुजफ्फर हुसैन का इन्तकाल हो गया । पूरे देश की बड़ी हस्तियों के साथ साहित्यकार और पत्रकार बिरादरी और चाहने वालों का उनके अन्तिम दर्शनार्थ पहुँचना जारी है । पद्मश्री साहित्यकार श्री मुजफ्फर हुसैन के निधन पर साहित्यकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने श्री मुजफ्फर हुसैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करके साथ दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है । साहित्य जगत ने श्री मुजफ्फर हुसैन के निधन को साहित्याकाश से एक चमकदार तारे का विलीन होना करार दिया है । मालूम हो कि श्री मुजफ्फर हुसैन हिन्दी और उर्दू के साथ ही अंग्रेजी, फारसी, मराठी और गुजराती में भी सिद्धहस्त थे ।