सपा नेता सुभाष पाल के पेट्रोल पम्प से पुलिस ने भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की । नकली शराब बनाकर बेचने के मामले में वह पहले से जेल में बंद हैं । रविवार को पुलिस ने उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की । जिसके बाद उनके पेट्रोल पम्प से शराब बरामद की गयी ।
पुलिस को सपा नेता के यहां से ब्रांडेड कम्पनियों के स्टिकर और कई उपकरण बरामद हुए हैं । इसके अलावा दो बैरेल इथाइल अल्कोहल और 10 हजार लिकर बॉटल के ढक्कन बरामद हुए हैं । कई हजार लीटर बनी हुई जहरीली शराब मिली है । जिसको होली के मौके पर सप्लाई करने की योजना थी । आबकारी विभाग के होलोग्राम और कई दस्तावेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं । यह सब सपा नेता के हरदोई के सेमरा पेट्रोल पंप से बरामद हुआ है । मालूम हो कि सुभाष पाल पीस पार्टी और सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और जिलापंचायत सदस्य रहे हैं ।