मायके वालों ने लगाया सुमन की हत्या का आरोप

             महिला के पति व जेठ ने मिलकर अपने परिवार के साथियों के साथ हत्या कर शव को लटका दिया। महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
           हरपालपुर थाना के नेवादा निवासी सुमन का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया था। दूसरे दिन मायके पक्ष से पिता रामचन्द्र निवासी कोले थाना सांडी ने पुलिस को तहरीर  दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि पति प्रवीण, नीतू, राकेश, अनंतराम समेत छह लोगोें ने हत्या कर सुमन का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया  है। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन प्रवीण के पिता जवाहरलाल रात में घर के बाहर सोए थे। तभी परिवार के नीतू के भाई ओमकार सिंह ने धारदार हथियार से जवाहर की हत्या कर दी थी। जिसमें ओमकार सिंह जेल में बंद है। लेकिन मायके पक्ष को आशंका थी जवाहर की हत्या के पीछे सुमन का भी कुछ हाथ रहा। इसी शक के चलते सुमन की हत्या कर दी गई है। सुमन के आठ माह की पुत्री सपना है। जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रहीं हैं।