युवक ने पत्नी को मारी गोली हालत गंभीर

  • जिला अस्पताल में महिला हुई भर्ती ।
  • पति समेत अन्य साथियों के विरुद्ध एफआईआर ।

                एक महिला का अपनी मां के ननिहाल चले जाने पर खफा पति ने कोतवाली देहात के चरौली गांव में जाकर पत्नी को गोली मार दी।इससे गांव में हड़कंप मच गया।आनन फानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
         कोतवाली शहर के मोहल्ला आशा नगर निवासी सुआकली का मायका कोतवाली देहात के जनकपुर गांव में है।बताया गया है सुआकली  कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही है।अभी दो दिन पहले सुआकली अपनी मां के साथ उनके ननिहाल चरौली गांव चली गई।इस बात की जानकारी सुआकली के पति रवि को हुई ।उसे यह बात नागवार गुजरी आरोप है।इसी बात से खफा रवि चरोली गांव  पहुंचा जहां पर सुआकली को गोली मार दी। जिससे सुआकली जख्मी हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति रवि मौके से फरार हो गया।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराई जा रही है मामले की जांच की जा रही है।