पत्नी से तलाक को लेकर विवाद में साले ने बहनोई के मारी गोली

              हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमुली में युवक को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गयी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसको ससुराल में बुलाया गया और वहां नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया गया।युवक की इसी मोहल्ले में ही ससुराल है और उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था जिस पर युवक ने न्यायालय की मदद से तलाक की नोटिस भिजवाई थी।आरोप है कि  नोटिस को लेकर सुलह समझौता के लिए साले ने घर बुलाया था तथा चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जब पीड़ित को नशा महसूस होने लगा तो वह वहां से जान बचाने के लिए भागा लेकिन साले ने पकड़ कर तमंचे द्वारा फायर कर दी जिससे युवक के पेट में गोली लगी जिससे वह घायल हुआ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
                पिहानी कोतवाली इलाके के खुरमुली निवासी मुहम्मद रिजवान 35 पुत्र कमर अब्बास की ससुराल मोहल्ले में ही है पत्नी मंसूर जहां से आए दिन झगड़ा तथा विवाद होता है जिस पर युवक ने न्यायालय की मदद से तलाक की नोटिस भिजवाई थी।आरोप है कि जिसका सुलह समझौता करने के लिए साले मुज़फ्फर ने सुबह उसको घर पर बुलाया था।युवक ससुराल पहुंचा तो साले ने चाय पिलाई चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था इस से युवक को नशा महसूस होने लगा।बताया कि उसे जब मामला संदिग्ध लगा तो वह जान बचाने के लिए वहां से भागा लेकिन साले ने पीछे से पकड़ लिया और तमंचे द्वारा फायर कर दी।गोली युवक के पेट मे धंस गयी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व युवक की एक पुत्री बीमारी के चलते मौत का शिकार हो गई थी उससे पहले पीड़ित दिल्ली में कपड़े की कटाई का काम करता था लेकिन पुत्री की मौत के बाद वह घर पर ही रह रहा था पत्नी से संबंध अच्छे ना होने के कारण तलाक की नोटिस भेजी थी पीड़ित परिवार को पुत्र रिहान तथा पुत्री मोरिया मौजूद हैं।एसओ श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि युवक ने खुद अपने आप ससुराल में जाकर गोली मारी है जिसको गांव के लोगों ने देखा है फिर भी मामले में जांच और कार्यवाही की जाएगी ।