कस्बा में रविवार की शाम को एक युवक ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाहाबाद कस्बा निवासी रमन शनिवार की शाम को घर के अंदर कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। रमन की अभी शादी नहीं हुई थी। तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था।पिता की मौत पहले ही हो जा चुकी है।पिता की मौत पहले ही हो जा चुकी है।रमन की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।वहीं लोगों में रमन की मौत को लेकर अटकलें लग रही हैं।