अरवल थाना क्षेत्र में कुसुमखोर पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें कन्नौज जनपद के एक युवक की मौत हो गई।भांजा समय दो लोग जख्मी हो गए।जख्मी लोगों का इलाज कन्नौज जनपद में चल रहा है।
कन्नौज जनपद के फैजाबाद निवासी वासुदेव अपने भांजे सत्येंद्र व गांव निवासी नवीनचंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बहनोई रामनिवास निवासी कडरिया थाना अरवल से वापस घर जा रहे थे।रास्ते में थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। जिसमें वासुदेव की मौके पर मौत हो गई। जबकि भांजा सत्येंद्र व नवीनचंद्र जख्मी हो गए।जिन्हें इलाज के लिए कन्नौज जनपद में भर्ती कराया गया है।वासुदेव चार भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। 10 माह पूर्व वासुदेव की शादी हुई थी।