मनमाफिक शुल्क ना देने पर छात्रा का प्रवेश पत्र रोका

डिग्री कालेज में बीए द्धितीय वर्ष की परीक्षा में छात्रा द्धारा कालेज प्रंबधन की ओर से वसूले जा रहे मनमफिक शुल्क को जमा ना करने पर छात्रा को परीक्षा प्रवेश पत्र से वंचित कर दिया गया जिसके चलते उसकी परीक्षा छूट गई  छात्रा ने जिलाधिकारी को कालेज प्रबंधन के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए उनसे  न्याय की गुहार लगाई है।।

       सुरसा निवासी छात्रा निशा सिहं ने जिलाधिकारी को दिऐ शिकायती पत्र में लाल महेंद्र डिग्री  कालेज फर्दापुर प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया की वह कालेज में बी ए द्धितीय वर्ष की छात्रा है। जैसा की निशा सिंह ने बताया की जब वह परीक्षा के पूर्व कालेज में परीक्षा प्रवेश पत्र लेने गई तो वहां पर कहा गया कि निर्धारित परीक्षा शुल्क चार हजार रूपये से अब पांच सौ रूपये अतिरिक्त जमा करने होंगे क्योंकि इस बार पांच सौ रूपये छात्र अनुपस्थिति का अतिरिक्त जमा करना होगा । जब निशा ने अतिरिक्त शुल्क जमा करने में असमर्थता जताई ,तो कालेज की ओर से उसको प्रवेश पत्र ही नहीं दिया गया जिसके चलते  वह परीक्षा देने से वंचित रह गई। छात्रा ने जिलाधिकारी से मामलें की जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।