मुर्दों पर कार्रवाई करने वाले दारोगा पर गिर सकती है गाज

             अतरौली थाना क्षेत्र मे मुर्दों पर शान्तिभंग की कार्रवाई करने वाले दरोगा पर कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी ।
             पुलिस उन लोगों को शान्तिभंग में पाबंद करती है जिनसे समाज में झगड़ा या वबाल होने की सम्भावना रहती है। लेकिन मुर्दों पर शान्तिभंग की कार्रवाई करना पुलिस को भी मंहगा पड़ गया है। यहां भी मामला आंख बन्द कर कार्रवाई करने का सामने दिखायी पड़ रहा है।