जिले में आए दिन अवैध नशे का कारोबार होने की मिल रही सूचना से परेशान हो चुकी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। लगभग 30 लाख की अफीम के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया है उसके पास के करीब 30 लाख रुपये की 1 किलो सौ ग्राम अफीम व एक बाइक बरामद की गई है।
मामला हरदोई जिले के थाना मंझिला का है।यहां स्वाट टीम को मुखबिर से जानकारी लगी कि क्षेत्र में अफीम का कारोबार चल रहा है और तस्करी करके यहां बेंची जा रही जिसके बाद मंझिला में तैनात एसओ विनोद कुमार मिश्र के साथ मिलकर अफीम तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली और इसी थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया तिराहा के पास से यासीन पुत्र सुभान निवासी बसभरिया मजरा आलमनगर थाना मझिला को 1 किलो,100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 30 लाख रुपए है।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि इसके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।यह कारोबार जिले के साथ साथ आस पास के जिलों में अफीम का अवैध व्यापार कर पैसा कमाता था।वाहन को भी सीज कर दिया गया।इस खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा भी की है।पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके पास एक युवक अफीम रख गया था और उसे चार हजार रुपये देने का लालच दिया था।