विश्व बैंक वित्त पोषित एवं उ0प्र0 भूमि सुधार निगम हरदोई की ओर से कार्यान्वित की जा रही उ0प्र0 सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना पीवाई-7 में चयनित ग्राम सेवा विकास खण्ड हरियावां में आयोजित किसान मेला/गोष्ठी का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने फाती काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किसानों से कहा कि भूमि सुधार निगम द्वारा उ्सर भूमि सुधार के अन्तर्गत जानकारी प्राप्त करें और अपने ऊसर खेतों को हरा-भरा बनायें तथा विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें ।
उन्होने किसानों से कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें तथा अपने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से अच्छी खेती करने की सलाह भी लें। उन्होने कहा कि किसान भूमि सुधार निगम के तहत अपना पंजीकरण अवश्य करायें । जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा किसान कृषि एवं अन्य विभागों से भी खेती के सम्बन्ध में जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गन्ना, मक्का,धान, गेहूं आदि में अच्छी पैदावार करने वाले उन्नतशील किसानों तथा मेलें में लगाये गये विभागों द्वारा स्टालों में महिला समूह को पुरस्कृत किया। परियोजना प्रबन्धक उ0प्र0 भूमि सुधार निगम डा0 शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा किसानों को निगम की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी। कार्यक्रम पूर्व विधायक गंगा भक्त सिंह चैहान, जिला गन्ना अधिकारी, जोनल अधिकारी भूमि सुधार निगम जितेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्र के काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया । जिलाधिकारी ने मेले में भूमि सुधार निगम, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, डेरी, चिकित्सा, महिला समूह आदि द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया ।