आरोग्यं सलाह :- *टमाटर के फायदे :-*

1. टमाटर (Tomato ) में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपिन पाया जाता है जो विटामिन सी से भी ज्यादा प्रभाव शाली होता है। लाइकोपिन कैंसर जैसे रोग से भी बचाव करने में सक्षम होता है। लाइकोपिन इम्यून सिस्टम की कार्य प्रणाली को तेज करता है तथा डिजनरेटिव बीमारियों के पनपने की गति को धीमा कर देता है।

2. टमाटर में आयरन लौह प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें आयरन दूध से लगभग दुगना तथा अंडे से लगभग पांच गुना अधिक मात्रा में होता है। टमाटर का सूप रोजाना पीने से खून की कमी दूर होकर हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है। टमाटर में ताम्बा भी पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स में वृद्धि करता है। टमाटर का सूप रोज पीने से रक्त की कमी जल्द दूर होती है।

3. टमाटर में कैल्शियम की मात्रा भी अन्य सब्जियों से ज्यादा होती है। दांतों और हड्डियों के लिए टमाटर बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद विटामिन K और मैग्नेशियम हड्डी को मजबूत बनाते है। हड्डी की मरम्मत करते है। नई हड्डी बनने के तत्व निरंतर बनाते रहते है। इस कार्य में लाइकोपिन भी बहुत मदद करता है।

4. बालों के लिए टमाटर टॉनिक की तरह काम करता है। टमाटर नियमित खाने से रूखे और खुरदरे दो मुंहे बाल भी चमकदार मजबूत और घने हो जाते है।