श्रम विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनहित व गरीबों के लोकहित वाली बताते हुए दोनों सरकारों को जनता की सरकार बताया वही सपा नेता आजम खा को भी नसीहत दी कहाकि वह दूसरों के बजाए अपनी बंटाधार हो रही पार्टी को राय दें ताकि पार्टी बची रहे।कर्नाटक चुनाव को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहाकि परिणाम आने से पहले कुछ नही कह सकता जनता जो फैसला देगी वह मंजूर होगा और भरोसा है कि वहां भी भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।भाजपा सांसद सावित्रीबाई के द्वारा दिये गए बयान पर उन्होंने कहाकि वह भाजपा की सांसद है इस बात का ध्यान रखना चाहिए और शायद उंनको भविष्य का खतरा दिख रहा इसलिए वह ऐसे बयान दे रही है।
श्रम विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के द्वारा चयनित लोगों को लाभ देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहाकि डाक्टर अंबेडकर ने भी समाज से सबसे निचले पायदान के व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए कदम उठाने व काम करने का सपना देखा था और उनके विचारों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने भी आगे बढ़ाया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी चींजें पहुंचाने के लिए अंत्योदय योजना का सपना देखा था।आज केंद्र व प्रदेश सरकार उसी के तहत काम कर रही है।कहाकि मजदूर समाज का आन्तिम व्यक्ति तो है लेकिन राष्ट्रनिर्माता भी है।चाहे जेठ की तपती दोपहरी हो भीषण ठंड य बरसात हो हर समय वह राष्ट्र के निर्माण की भूमिका अदा करता है और उनके लिए पीएम व सीएम गरीबों के चहेरे पर मुस्कान लाने के लिए योजनाएं चला रहे है।
स्वामी प्रसाद ने कहाकि सरकार की योजनाएं गरीबों को प्राथमिकता देने के लिए बनाई गई है और सभी योजनाएं इसी लिए चल रही है क्योंकि जब तक गरीब विकास नही करेगा देश विकास नही करेगा कहाकि आने वाले 2022 तक सभी को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा।उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहाकि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है।महिला अपराधों के प्रति सरकार जहां गम्भीर है वही अन्य प्रकार की कही भी कोई भी घटनाओं में चौबीस घण्टे में कार्यवाही हो रही है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आजमखां द्वारा मोदी और योगी पर मंदिर में जाने के सवाल को लेकर नसीहत भी दे डाली और कहाकि यह लोग सबक सिखाने वाले लोग है।आजम खां अपनी पार्टी को सबक सिखाएं। आज समाजवादी पार्टी जनाधार खो चुकी है आजम खां उसे राय दें ताकि सपा का बंटाधार होने से बचे।कर्नाटक चुनाव को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहाकि परिणाम आने से पहले कुछ नही कह सकता जनता जो फैसला देगी वह मंजूर होगा और भरोसा है कि वहां भी भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।भाजपा सांसद सावित्रीबाई के द्वारा दिये गए बयान पर उन्होंने कहाकि वह भाजपा की सांसद है इस बात का ध्यान रखना चाहिए और शायद उंनको भविष्य का खतरा दिख रहा इसलिए वह ऐसे बयान दे रही है।