भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तेलगुदेशम पार्टी-टीडीपी के एन०डी०ए० से अलग होने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और एकतरफा बताया है। टीडीपी अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लिखे पत्र में श्री शाह ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। श्री शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आंध्रप्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।