कोतवाली शहर निवासी युवक मजदूरी का काम कर घर लौटा था तो घर वालों के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया । घर के सभी सदस्यों ने कोल्ड ड्रिंक पी ली । अंत में पत्नी के कहने पर नमकीन लेने के लिए गांव स्थित दुकान पर युवक गया । लौटकर आने पर बची हुई कोल्ड्रिंग को पीकर लेट गया । थोड़ी ही देर में हालत बिगड़ गई । परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई।
कोतवाली शहर के सेखवा पुर गांव निवासी विश्राम (28 )पुत्र बुद्धा मजदूरी का काम करता है शनिवार की शाम घर लौटते समय परिवारीजनों के लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल घर लेकर गया । घर पर पत्नी नीतू पुत्र दिवाकर तथा एक 2 वर्ष की पुत्री सब ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक पी । अंत में विश्राम की पत्नी नीतू ने नमकीन लाने की बात कही जिस पर विश्राम गांव की ही एक दुकान पर नमकीन लेने चला गया । नमकीन लेकर घर वापस लौटा तो बची हुई कोल्ड्रिंग पी कर चारपाई पर लेट गया । थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी । जिसे बड़े भाई रामगोपाल व छोटे भाई रामकृपाल व महेंद्र ने मिलकर हरदोई के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था । बड़े भाई रामगोपाल व अन्य भाइयों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक विश्राम की पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है तथा शाहाबाद के दरिया पुर गांव निवासी विमलेश का आए दिन आना जाना लगा रहता है । जिसके चलते पत्नी नहीं कोल्ड्रिंग में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया है । जिससे भाई विश्राम की मौत हो गई है।
…तो क्या लाला पुरवा से जुड़े हैं हत्यारोपियों के तार
इस वारदात के बाद कोतवाली देहात पुलिस लाला पुरवा निवासी अब्दुल वहाब के घर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में पूछताछ कि इसमें एक वृद्ध महिला के बयान कुछ संदिग्ध लग रहे हैं । इस जाँच में जानकारी हुई कि वृद्ध महिला को सूचना कुछ बच्चों ने दी लेकिन वह बच्चे कौन हैं महिला बता नहीं रही है । इस तरह की कुछ बातों को लेकर मामला संदिग्ध लग रहा है । पुलिस का मानना है कि हो सकता है कहीं आस-पास ही हत्या का तार जुड़ा हो, लेकिन अभी जांच का विषय है ।