दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर एक महिला का गर्भपात करा दिया गया। मामले में 5 लोगो के विरुद्ध एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई गई है।
महिला थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रीना पत्नी अभषेक त्रिपाठी निवासी आजाद नगर ने कहा है कि उसकी शादी चार साल पूर्व अभषेक से हुई थी। उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन अब उससे अतिरिक्त दहेज के 5 लाख की मांग को लेकर परेशान करते है। आरोप है कि दहेज प्रताणना के लिए उसको कई बार मारापीटा गया और दहेज की मांग जब नही पूरी की गई तब उसके पेट मे पल रहे बच्चे का गर्भपात करा दिया गया। महिला थाने में पति अभषेक के साथ सास ससुर देवर व एक अन्य महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।