
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)
डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
आरक्षण के राजनीतीकरण के विरुद्ध क्रान्ति-बिगुल की प्रतिध्वनि संसद् तक पहुँचायें।
शिक्षा, परीक्षा तथा सेवा से आरक्षण को हटाया जाये, अन्यथा आर्थिक आधार पर देश की सभी जातियों को आरक्षण का लाभ दिया जाये।
इस विषय पर १ अप्रैल, २०१८ ई० (रविवार) को पूर्वाह्न ११ बजे से इलाहाबाद के प्रबुद्धजन कम्पनी गार्डन-स्थित ‘चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क’, इलाहाबाद में विचार-मन्थन करेंगे। आप सभी का स्वागत है।
आपको यदि लगता है कि सौमनस्यपूर्ण वातावरण में हम उक्त विषय पर विचार-मन्थन कर ‘आरक्षण हटाओ-देश बचाओ’ को अराजनीतिक शैली में क्रमश: व्यापक रूप देकर मात्र सत्ता की राजनीति करनेवाली ‘दिव्यांग सरकार’ को घुटने टेकने के लिए विवश कर सकते हैं और आप उसमें अपना सक्रिय योगदान कर सकते हैं तो इस रचनात्मक आन्दोलन को गति देने के लिए इस समग्र क्रान्ति में आपकी सुनिश्चित सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
आइए! हम एक स्वर में समस्त राजनीतिक दलों की आरक्षण के पीछे छुपी ‘देश बाँटो और राज करो’ की बीभत्स नीति और नीयत की भर्त्सना करें।