दिल्ली की एक अदालत ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को आज दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि इन्हें सुबह गिरफ्तार किया गया और दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इनमें से दो अध्यापक बवाना इलाके के निजी स्कूल के और तीसरा एक कोचिंग सेंटर में ट्यूटर है।
18 छात्र सहित 25 लोगों से सीबीएसई के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पूछताछ
करीब आधा घंटे पहले या 40 मिनट पहले यह पेपर खोला गया इकोनोमिक्स और खोलने के बाद इमेडेटली उसका जो प्रिंटेड मेटेरियल है। उसको व्हाट्सएप किया गया। बच्चों के साथ उन्होंने कुछ और लोगों को फॉरवर्ड कर दिया। ये जो चेन बनी है, वह इस तरीके की बनी है कि जो बेनीफिसरी है उसको तौकिर ने भेजा तौकिर को रोहित ने रिषभ जो दूसरा टीचर है के कहने पर भेजा है । इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया । इनकी दो दिन की पुलिस को कस्टडी रिमांड मिल गयी है। पुलिस इनसे अब आगे की पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने इस मामले में अभी तक साठ से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।