विदेश राज्‍य मंत्री वी के सिंह आज 39 भारतीयों के पार्थिव अवशेष स्‍वदेश लाने के लिए गए इराक

विदेश राज्‍य मंत्री वी के सिंह 39 भारतीयों के पार्थिव अवशेष स्‍वदेश लाने के लिए आज इराक गए हैं। इन भारतीयों को इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकवादियों ने मार दिया था। मृतकों के अवशेष मौसुल से बाहर बदूश गांव में सामूहिक कब्र में पाए गए।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल पर भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक कदाचार के लगाए गम्भीर आरोप

श्री सिंह पार्थिव अवशेष परिजनों को सौंपने के लिए कल अमृतसर और हिमाचल प्रदेश फिर कोलकाता तथा पटना जाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि सभी संबद्ध प्रदेशों के अधिकारियों एवं मुख्‍यमंत्रियों को सूचना दे दी गई है। प्रदेश के अधिकारी जो है उनको बता दिया गया है, मुख्‍यमंत्रियों को बता दिया गया है। उन्‍होंने अपने अपने जिले के जो जिलाधिकारी हैं उनको नियुक्‍त किया है और हमने सब प्रदेशों से आग्रह किया था कि आप पार्थिव शरीरों को उनके घर तक लेकर जाएं। मुझे पूरी आशा है कि प्रदेश ऐसा ही करेगा। 39 भारतीयों में से 27 पंजाब, चार हिमाचल प्रदेश और दो पश्चिम बंगाल तथा शेष बिहार से थे। श्री वी के सिंह ने इनका पता लगाने के लिए तीन बार इराक का दौरा किया था।