संडीला थाना क्षेत्र में बरौली रेलवे क्रासिंग के पास मिले शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो गई।उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।वही जानकारी होने के बाद से कोहराम मचा है।
अतरौली थाना के बहुती कला निवासी श्यामलाल दो दिनों से अपने पिता लेख रामपाल की तलाश कर रहे थे।तलाश करते करते सूचना मिली बरौली रेलवे क्रासिंग के पास एक वृद्ध का शव मिला है। जिस पर श्यामलाल संडीला पुलिस चौकी के पास पहुंचे जहां पर लावारिस मिले वृद्ध के शव की फोटो दिखाइ गई। उसकी पहचान अपने पिता लेख राम पाल के रूप में कभी श्याम लाल के मुताबिक लेखपाल 2 दिन पहले संडीला थाना के अजराईल खेड़ा निवासी बहनोई चेतराम के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी लेखरामपाल भाइयों में बड़ा था।