एससी-एसटी एक्ट में हुए कुछ बदलावं को लेकर अब कांग्रेस भी भारत बंद करने वालों के साथ खड़ी हो गयी है और इसे भाजपा सरकार की साजिश बताकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कहा कि प्रदर्शनकारियों पर बर्बरलाठी चार्ज करने वाली भाजपा सरकार बर्खास्त हो।राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन भी कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
बतादें कि 2 अप्रैल को भारत बंद को लेकर हुए बवाल में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर ही आरोप लगा दिया है।कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार द्वारा जो बर्बर लाठीचार्ज दलितों पर किया गया उसका घोर विरोध किया जाता है केंद्र और राज्य में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जो कि बहुत ही चिंताजनक एवं गैर लोकतांत्रिक है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार दलितों की सुरक्षा उनके अधिकारों एवं उनके विकास के लिए उदासीन है दलितों के प्रति कोई भी ठोस पहल सरकार द्वारा नहीं की गई है भाजपा सरकार सुनियोजित ढंग से दलितों के अधिकारों में कटौती कर रही है इतना ही नहीं समाज को भी आपस में बैठकर भाईचारे को समाप्त कर देना चाहती है जो देश की एकता और अखंडता और संविधान के लिए भी संकट की स्थिति है दलितों के अधिकारों का हनन करने वाली एवं संविधान न्यायपालिका से उनको प्राप्त अधिकारों अतिक्रमण करने वाली भाजपा सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना देश हित में अनिवार्य है।कांग्रेसियों ने कहाकि हम समस्त कांग्रेस जन मांग करते हैं की बर्बर लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,डॉ इक़्तेदार खान, अजहरयार खान ,सुरेश चंद्र पांडेय, नेतम भारतीय,प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय,जिला महासचिव-भुटटो मियाँ,साधू सिंह सोमवंशी,डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश,हरि ओम त्रिपाठी,महिला नगर अध्यक्ष सुनीता देवी,हरदोई नगर पा प पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी,अजित सिंह चन्देल, शाहाबाद विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ,अरविंद शुक्ला,सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव,हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद,बावन ब्लॉक अध्यक्ष आशेष सिंह,शाहाबाद नगर प्रभारी विनोद गुप्ता,, अरविंद शुक्ला,हिमांशु कोरी सचिव nsui, मोहनलाल वर्मा,मो जुबेर, रामप्रकाश कुशवाहा, सुमन गुप्ता, नीतू तिवारी, संदीप कुमार, अमित कुमार, अनिल वर्मा, संदीप वर्मा, सावित्री, संतोष भारती,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।