इस साल मॉनसून की वर्षा सामान्‍य रहने के आसार

देश के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। इस साल मॉनसून की वर्षा सामान्‍य होगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वर्षा के बारे में पूर्वानुमान पर मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्‍टर के जे रमेश ने आज नई दिल्‍ली में बताया कि जून से सितंबर के दौरान 97 प्रतिशत वर्षा की आशा है। डॉक्‍टर रमेश ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार मॉनसून सामान्‍य रहेगा।

मानसून देश के लिए बहुत बढि़या रहने की उम्‍मीद है। पूरा डिस्‍ट्रीब्‍युशन जो है सामान्‍य तरह रहने का है और नाइनटी सिक्‍स परसेन्‍ट से हंड्रर्ड एंड फोर परसेन्‍ट का जो मानसून रेनफाल होता है, उसको सामान्‍य स्थिति कहते है हम और उसी हिसाब से उसी रेंज में नाइनटी सेवन परसेन्‍ट प्‍लस माइनस फाइव परसेन्‍ट एरर रहने का हम संभावना जता रहे है। इसकी सेकेंड अपडेट जो है हम जून में देंगे।