केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास महिलाओं के उत्थान के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जन-धन योजना की शुरूआत की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रचनात्मक कार्यक्रमों से ही आत्मनिर्भरता पैदा होती है जिससे गरीबों के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि भाजपा बदलाव की दिशा में काम कर रही है।
Related Articles
गांधी जी एक विचारधारा हैं और विचारधाराएं कभी समाप्त नहीं होती
September 26, 2018
0
कांग्रेस ने कहा है कि सरकार राफेल सौदे के मुद्दे पर सच नहीं बोल रही
February 10, 2018
0
ब्रेकिंग- कांग्रेस ने आशीष कुमार सिंह को हरदोई का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया
November 4, 2017
0