किसानों को बीज एवं कीटनाशक दवाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जायेः-विनोद कुमार

जिला कृषि अधिकारी डा0 विनोद कुमार यादव ने सवायजपुर सम्पूर्ण दिवस के उपरान्त राजकीय कृषि बीज भण्डार शाहाबाद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने भण्डार प्रभारी प्रशान्त कुमार को निर्देश दिये कि बीज भण्डार पर आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को बीज एवं कीटनाशक दवाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाये तथा किसानों की समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण किया जायें। उन्होने कहा बीज भण्डार पर आने वाले किसानों को खेत की मिट्टी का मृद्रा परीक्षण कराने की सलाह देने के साथ खेती के बारे में उचित परामर्श दिये जाये।