जिला में भाभी के साथ शौच के लिए गई किशोरी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का दो लोगों पर आरोप लगाया। इसके साथ ही किशोरी ने अन्य पांच परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हरदोई से की। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बिलग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी अपनी भाभी के साथ हरदोई के एसपी आफिस पहुंची। किशोरी ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपनी भाभी के साथ खेत के लिए गई थी। वहीं पर गांव के ही दो युवक मिले और उन लोगों ने उसे पकड़ लिया था। छेड़छाड़ करते हुए दोनों ने तमंचे की नोक पर गिरा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।
आरोप है कि जब उसकी भाभी ने उनको मना किया और विरोध जताया तो यह उसको मारना पीटना शुरू कर दिया और धमकी देकर चले गए। वह किसी तरह घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद अन्य लोग मिलकर आये परिजनों को भी मारापीटा। परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे। किशोरी ने ये भी लगाया कि थाने में कार्यवाही के बजाय उसको वहां से चलता कर दिया गया। जब कोतवाली में सुनवाई नहीं हुई तो वह अपनी फरियाद लेकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंची। एएसपी ने जांच और कार्यवाही के निर्देश बिलग्राम पुलिस को दिए हैं।
थाना प्रभारी बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले किशोरी के घर में शादी थी। शादी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस को जब झगड़े की सूचना मिली तो दोनों पक्षों को थाने लगाया गया था। पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोग को शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। दुष्कर्म के प्रयास और धमकाने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता थाने पर इसलिए नहीं आई होगी क्योंकि यहां थाने पर असली मामला पता है। इसलिए वह पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गई होगी। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और मनगढंत हैं।