पन्द्रह वर्षीय किशोर गायब, मुकदमा दर्ज

कछौना(हरदोई)- थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव गौसगंज निवासी श्रीराम की पत्नी गुड्डी ने बताया कि बीते रविवार को उसके पुत्र गोविंद 15 को  एक अनजान लड़का उसके पुत्र को मजदूरी करने अपने साथ ले गया देर रात तक जब वापस नही आया तो खोज बीन शुरू की सभी रिश्तेदारियों में खोजा लेकिन कोई पैट नही चल सका है शनिवार को उसने मुकदमा दर्ज कराया है यह भी बताया कि उसका पुत्र धारी दार काले रंग का लोअर पहने है दाहिने हाँथ में गोविंद नाम लिखा है चौकी प्रभारी राज पाल ने बताया किउपरोक्त कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  खोज शुरू कर दी है।