मायके से नहीं आई पत्नी तो खुद को गोली से उड़ाया

          शराबी पति की कारगुजारियों से तंग महिला अपने मायके गयी तो शराबी पति ने खुद को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
        हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी में उस समय हड़कम्प मच गया जब ग्रामीणों ने यहां के निवासी करन यादव 30 पुत्र रामऔतार यादव के घर से गोली चलने की आवाज सुनी।लोग भाग कर जब उसके घर पहुंचे तो देखा की उसने अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।
           मिली जानकारी के अनुसार तीन भाइयों में सबसे बड़ा बेटा करन नसे का आदी था और वह शराब, गांजा और भांग का सेवन करता था। नशे को छुडाने के लिए परिवार वालों ने उसका इलाज भी शुरू किया था। जिसके चलते लगभग एक वर्ष पहले उसकी पत्नी भी परेशान होकर मायके चली गई थी इसी बात से आहत परेशान होकर उसने तमंचे से घर के बाहर बने चबूतरे पर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनने परिजनों और पडोसियों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।