थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज से पांच दिन की श्रीलंका यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान जनरल रावत श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंहे और सैन्य प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। श्री रावत भारतीय सेना के सहयोग से कैंडी के पास स्थापित संचार प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे और त्रिंकोमाली तथा दियातलवा के सैन्य केंद्रों का दौरा भी करेंगे।