सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। पाकिस्तान पर संघर्षविराम को लगातार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान, भारत के साथ शांति चाहता है तो उसे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ बंद करनी होगी।
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर वॉयलेशन होता रहता है। अगर वहां से सीजफायर वॉयलेशन होगा तो जवाबी कार्रवाई हमारी तरफ से भी होगी। लेकिन अगर पाकिस्तान अमन-शांति चाहता है तो हम सबसे पहले पहल उनकी ओर से चाहेंगे कि उनकी तरफ से हो और किस तरिके से हो। वहां से जो आतंकी घुसपैठ करके कश्मीर का माहौल बिगाडने की कौशिश करते रहते हैं। इस घुसपैठ को रोका जाए। सेनाध्यक्ष कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य की दो दिन की यात्रा पर हैं।