दर्पण समिति की बैठक 15 मई को:- सुदेश दीक्षित

प्रभारी अधिकारी दर्पण सुदेश कुमार दीक्षित ने बताया है कि दर्पण के अन्तर्गत वित्तीय एवं सेवा संबंधी लाभों को नियमानुसार प्राप्त न होने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति के समक्ष 15 मई 2018 को अपरान्ह दो बजे जांच की जायेगी।
श्री दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, प्रभारी अधिकारी नजारत, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सण्डीला, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय पिहानी, प्रभारी अधिकारी संग्रह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला निर्वाचन कार्याल तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के पटल सहायकों से कहा है कि आवश्यक अभिलेखों एवं सेवा अभिलों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने विभाग के प्रकरणों को निस्तारित करायें।