कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की अपील

जनता दल सेक्‍युलर के प्रदेश अध्‍यक्ष एच डी कुमार स्‍वामी ने सुश्री ममता बनर्जी और सुश्री मायावती सहित विभिन्‍न गैर भाजपा दलों के नेताओं से कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की अपील की है। आज बेंगलुरू में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए श्री कुमार स्‍वामी ने बहुमत साबित करने के लिए राज्‍यपाल द्वारा भाजपा सरकार को 15 दिन का समय दिये जाने पर भी आपत्ति जताई। श्री कुमार स्‍वामी बाद में माहत्‍मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दे रहे कांग्रेस के नेताओं के साथ धरने पर बैठ गये।