उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुद्दुचेरी के बीच कावेरी नदी जल के सुचारू रूप से बंटवारे से संबंधित कावेरी प्रबंधन योजना को अंतिम रूप देने के अपने आदेश को सुरक्षित रखा है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली खण्ड पीठ ने कहा कि कावेरी योजना को अंतिम रूप देते समय सभी सम्बद्ध पक्षों के सुझावों पर विचार किया जाएगा। खण्डपीठ ने यह भी कहा कि न्यायालय कल अपना आदेश सुनायेगा और अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो आदेश इसी महीने की 22 या 23 तारीख को सुनाया जाएगा।
Related Articles
1994 ISRO Espionage Case of Scientist Nambi Narayanan in light again
December 2, 2022
0
हमारा दायित्व है कि हम अपनी मां, बहन, बेटी एवं बहुओं के लिए इज्जत घर का निर्माण अवश्य करवाये ताकि उनकी आबरू सुरक्षित रहेंः-जिलाधिकारी
July 6, 2018
0
दैनिक जीवन में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से महिलाओं के जीवन में बेहतरी आएगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा : प्रधानमंत्री
March 12, 2018
0