टेम्पो में लगी अचानक आग बाल बाल बचे यात्री

रामू बाजपेयी पाली


बुधवार की शाम को शाहाबाद से पाली आ रहे टेम्पो में परेली गांव के पास अचानक आग लग गयी । जिससे काफी अफ़रा तफरी का माहौल बन गया । बताया जा रहा है कि टेंपो में प्लास्टिक की शीशी में पेट्रोल रखा था जिससे उसमे आग लग गयी। फिलहाल किसी भी यात्री को जानमाल का खतरा नहीं हुआ है।