छोटी पाल नौका-आई एन एस वी तारिणी में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के साहसिक और दुर्लभ अभियान पर निकला नौसेना की जांबाज महिला अफसरों का दल स्वदेश लौट आया है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने आज गोवा में आई एन एस मांडवी नौका पूल पर इस दल का स्वागत करते हुए कहा कि नौसेना की इन जाबांज महिला अफसरों ने इतिहास रच है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र के रास्ते विश्व की परिक्रमा करने वाली आई एन एस वी तारिणी की महिला नौसैनिक अधिकारियों को बधाई दी है। स्वदेश वापसी पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि समूचे राष्ट्र को उन पर गर्व है।