एसपी पर विधायक ने लगाए आरोप सीएम को भेजा पत्र

             विधायक श्यामप्रकाश से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में विधायक ने एसपी विपिन कुमार मिश्र पर तवज्जो न देने का आरोप लगाकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। पत्र की एक प्रति प्रमुख सचिव गृह व डीएम को भी भेजी है।
          विधायक श्यामप्रकाश के द्वारा दी गयी शिकायती चिट्ठी में विधायक ने आरोप लगाए है कि उनको धमकी देकर दस लाख रुपये मांगे जाने का जब मैसेज आया तो मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई और उसके बाद जब उन्होंने एसपी से मामले में कार्यवाई की बात के लिए फोन किया तो एसपी का व्यवहार ठीक नही था। कहा कि धमकी देने वाले नम्बर को ब्लाक करने की बात कहकर फोन काट दिया गया। विधायक ने कहाकि अगर उनको य उनके परिवार को कुछ होता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एसपी की होगी।