मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कल प्री-स्कूल से माध्यमिक स्तर तक की स्कूली शिक्षा के लिए समग्र शिक्षा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना, ज्ञानवर्धन और प्रौद्योगिकी के जरिए छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षकों और प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।
इसमें मूलतः तीन स्कीम थी। एक टीचर एजुकेशन, एक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और एक सर्व शिक्षा अभियान। ये तीनों मिलकर जो बजट बनता था वो 17-18 में 28 हजार करोड़ रुपये था। लेकिन अब जब हमने समग्र शिक्षा एक किया तो इसका बजट सीधा बीस पर्सेंट बढ़कर 34 हजार करोड़ हो गया।