पारिवारिक कलह से तंग आकर समाप्त की जीवन लीला

रामू बाजपेयी पाली


पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार की सुबह एक युवती ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव उबरीखेड़ा निवासी उमेश सिंह की 23 वर्षीय पत्नी ने गृहकलह से तंग आकर अपनी ससुराल में एक कमरे में आग को गले लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी।मृतका के पिता पिहानी थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी बलभद्र ने अपने दामाद व उनकी माँ यशोदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मृतका अपने पीछे लगभग डेढ़ वर्षीय पुत्र सुंदरम को छोड़ गई है।किस कारण महिला ने आत्महत्या की अभी तक ससुरालीजन चुप्पी साधे है।