दहेज की भेंट चढ़ गई एक और महिला, ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग हो महिला ने जहर खाकर दी जान

        पिछले 3 वर्षों से ससुरालीजनों की प्रताड़ना झेल रही महिला ने कल रात जहर खाकर अपनी जान दे दी मायके पक्ष से गला दबाकर मारने का आरोप लगाया गया वही ससुरालीजन जहर खाकर जान देने की बात कह रहे हैं पुलिस ने तहरीर ले ली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है रिपोर्ट आने के बाद तहरीर दर्ज की जाएगी तथा मामले की पूरी जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
           मौसमी (22) पत्नी सुधीर निवासी ईलासपुर थाना सुरसा की शादी 3 वर्ष पूर्व बियानी बिलग्राम निवासी मुन्ना लाल की पुत्री से हुई थी तभी से ससुरालीजन सोने की चैन व बाइक की मांग कर रहे थे तथा मौसमी को प्रताड़ित करते रहते थे मौसमी ने सारी प्रताड़ना बर्दाश्त करते हुए 3 वर्ष गुजार दिए उसके बाद जब असहनीय प्रतारणा हो गई तो जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली बीती रात मौसमी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मायके पक्ष को दी मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पिता गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है वही बलराम सुधीर के पिता जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं पुलिस ने मायके पक्ष से तहरीर ले ली है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया सास ससुर तथा पति पर जान से मारने का लिखित आरोप पिता ने पुलिस को दिया।