शिव यादव-
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शहर के नुमाइश चौराहे पर भारतीय जागृत युवा संघ और हिंदू समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि साईं नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक/ प्रबंध निदेशक और समाजसेवी राजवर्धन सिंह ” राजू ” “नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ” रहे। इस मौके पर भारतीय जागृत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव मोहन मिश्र, अंकित सिंह परमार, ओमवीर सिंह, देवव्रत मिश्र ” देवा” और नवीन वाजपेई आदि उपस्थित रहे।