कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अहमदाबाद में केंद्र में एन०डी०ए० सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार के कार्यों को बताते हुए कहा कि कपड़ा उद्योग के इतिहास में पहली बार सरकार ने सरकारी मिलों और हथकरघा उद्योग को छह हजार करोड़ रूपये का विशेष पैकेज दिया। नये भारत के निर्माण में सहयोग के लिए देशवासियों का आभार भी व्यक्त किया।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जन-धन योजना के माध्यम से देश में लगभग 31 करोड़ 50 लाख से ज्यादा नागरिकों को पहली बार बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का प्रयास किया। वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को साझा किया कि विश्वभर में जितने बैंक के खाते खुले 2014 से 2017 तक उसमें 55 प्रतिशत नये खाता खोलने का सम्मान हिन्दुस्तान को प्राप्त हुआ।