क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने पर्यावरण दिवस पर शुरू किया वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान

गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण को शुद्ध कैसे बनाया जाय इस पर चर्चा की ?

हरदोई- क्रान्तिकारी जनसंघर्ष मोर्चा ने पर्यावरण दिवस पर हरदोई जनपद के अहिरोरी में “वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण को शुद्ध कैसे बनाया जाय इस पर चर्चा की ?
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा,उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवेश विक्रम सिंह ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की अपील की । उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर तेजी से कम हो रही वृक्षों की संख्या से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ा है । यह मानव जीवन के घातक सिद्ध हो सकता है ।
जिला महामंत्री योगेश विक्रम सिंह ने तेजी से बढ़ रही जनसंख्या और वृक्षों की संख्या कम होने को लेकर चिंता व्यक्त की । योगेश विक्रम सिंह ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित बनाये रखने के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाये रखना जरूरी है । पर्यावरण असंतुलन समूचे विश्व के लिए चुनौती बन गया है । अगर हम सभी ने मिलकर पर्यावरण को बचाने की ओर सकारात्मक पहल नहीं की तो हमारी आगे आने वाली पीढ़ियों का जीवन संकटमय होगा इसमें कोई संदेह नहीं है ।
हरदोई नगर अध्यक्ष दीपक सिंह गौड़ ने उपस्थित सभी ग्राम पंचायत अध्यक्षों से आग्रह किया कि आप सभी लोग अपनी ग्राम पंचायत में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करें और लोगों को जागरूक करें । क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है इसीलिए संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शुक्ला उज्ज्वल भैया के नेतृत्व में पूरे देश में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत एक लाख वृक्ष लगाने का संकल्प किया है । आप सभी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनायें ।
इससे पहले अहिरोरी ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश विक्रम सिंह ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण करके हरदोई जनपद में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में संगठन द्वारा कई वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदोई नगर अध्यक्ष दीपक सिंह गौड़ ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन रोहित सिंह ने किया । कार्यक्रम में ब्लाक उपाध्यक्ष रमन सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा, राहुल सिंह, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।