राज चौहान- ब्यूरो हरदोई
कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर रोड पर स्थित माँ काली के मंदिर में संतोष वर्मा नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्दन काट ली । मन्दिर में खून से लथपथ पड़ा देख वहां उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया । घायल को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया । जहां उसकी हालत और बिगड़ गई । हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल से उसे लखनऊ किया रेफर कर दिया गया।