वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अगले दो वर्षों में भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले 7-8 वर्षों में अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर 50 खरब डॉलर करने के उपाय कर रही है, जिनमें नई औद्योगिक नीति भी शामिल है।
पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.70 प्रतिशत रही जो पिछली सात तिमाहियों में सर्वाधिक थी। इसके साथ भारत दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहा।