एशियाई विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सावदा ने कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद विकास दर सात प्रतिशत से भी अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा विकास दर काफी शानदार है और अगर इसी गति से विकास होता रहा तो एक दशक के भीतर भारतीय अर्थव्यवस्था दोगुनी बड़ी हो जायेगी। श्री सावदा ने कहा है कि भारत को आठ प्रतिशत विकास दर हासिल करने की बजाय आय में असमानता को कम करने तथा घरेलू मांग में बढ़ोतरी पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
Related Articles
सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर छह दशमलव तीन प्रतिशत रहने का अनुमान
November 30, 2017
0
आई.आई.पी. में इस वर्ष 4.4 प्रतिशत की वृद्धि
May 12, 2018
0
भारतीय स्टेट बैंक ने की ऋण दरों में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि
March 1, 2018
0