*कछौना(हरदोई):* ईद खुशियां लाती है और साथ लाती है वह यादें जो सेंवई के साथ मिठास को दुगुना कर देती है। ईद में भूले बिसरे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं।
नगर पंचायत कछौना पतसेनी में गौसगंज मार्ग स्थित ईदगाह पर नगर सहित दूरदराज के ग्रामीणों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई का दौर शुरू हो गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार, हाजी जमील अहमद, वारिस मियां, फुरकान मियां, गुफरान अली, राशिद मियां, मुशर्रफ, तैयब एडवोकेट, इमाम मौलाना हफीज, इरफान, मौलाना कमर, अब्दुल समद मियां, सपा ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद, मंडल महामंत्री भाजपा नवीन पटेल, जुबेर, मोहम्मद शोएब, मो०अरशद अध्यापक आदि गणमान्य नागरिकों ने मौजूद रहकर एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई दी। ईद के त्योहार को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता