रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)– रविवार को पाली नगर के पंथवाली देवी मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री रहे और विशिष्ट अतिथियों में सवायजपुर व शाहाबाद विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह व रजनी तिवारी रहे। यह बैैैठक नगर पंचायत चैयरमैन दीपा अवस्थी व कमलाकांत बाजपेयी सहित समर्थकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर आयोजित की गई ।
बोले विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह
सभी लोगो को आपस में प्रेम से रहना चाहिए तभी मनचाहा विकास सम्भव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जैसा नेता बार बार नहीं मिलता। मोदीके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा।
बोली विधायिका रजनी तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सभी के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा की कई योजनाओं के बारे में चर्चा की।
बोले जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि पाली की वर्तमान चेयरमैन व पिता कमलाकांत बाजपेयी मेरे बहुत करीबी हैैं। हम लोग एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा साथ रहे है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत करती है ।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप सिंह, प्रीतेश दिक्षित, रामू अग्निहोत्री, शिवम तिवारी, अनुज मिश्रा, अनमोल बाजपेयी, राम नरेश सिंह चौहान, आशुतोष मिश्र, अमित अग्निहोत्री, प्रियम अग्निहोत्री, प्रकाश चन्द्र बाजपेयी, कृष्ण मोहन बाजपेयी, शोभित मिश्र के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।