ई-आफिस के कार्यो में तेजी आयेगी – जिलाधिकारी

 ई-आफिस के कार्यो में प्रगति लाने हेतु कलेक्ट्रेट में स्थापित कम्प्यूटर सेल का उद्घाटन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर सेल की स्थापना के उपरान्त ई-आफिस के कार्यों में तेजी आयेगी तथा जनता की शिकायतों के निस्तारण को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।