संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सौरभ सिंह (पिहानी)-
———————————
कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में एक किशोर ने बुधवार को जिंदगी से हार मानकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मिश्राना निवासी बृजपाल के पुत्र अनुज कश्यप(15 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और घर वाले भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बुधवार दोपहर घटी इस घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया।
मृत किशोर के पिता का कहना है कि मंगलवार को ही किशोर अपनी बहन के यहां से वापस आया था और आज उसने दवाई दी और मैं सो गया। इसके बाद क्या हुआ , मुझे कुछ नहीं पता।
सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि किशोर के माँ बाप में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था जिसके बाद से माँ के साथ किशोर अपनी बहन के यहां ही रहता था और घटना वाले दिन से एक दिन पहले ही वहां से वापस आया था। इसके अलावा कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया।